खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानरोज़गारशिक्षा
श्री प्रकाश राव आईटीआई में विशाल रोजगार मेले का आयोजन, 100 से अधिक प्रशिक्षित युवाओं का हुआ चयन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा। कोटकासिम क्षेत्र के पाटन अहीर स्थित श्री प्रकाश राव आईटीआई में शनिवार को बेरोजगार प्रशिक्षित नवयुवकों के लिए विशाल रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। रोजगार मेले में क्षेत्रीय युवाओं के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा बड़ी संख्या में युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
संस्थान के निदेशक संदीप यादव ने बताया कि रोजगार मेले में 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से योग्य एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का कंपनियों द्वारा चयन किया गया। उन्होंने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसी सोच के तहत समय-समय पर रोजगार मेलों एवं कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
रोजगार मेले में शामिल कंपनी के प्रबंध निदेशक ध्रुव प्रताप सिंह ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं बस सुविधा भी प्रदान की जाएगी, ताकि महिलाएं सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में युवाओं में रोजगार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेकर उनकी तकनीकी दक्षता और कार्य क्षमता का परीक्षण किया। चयनित युवाओं ने रोजगार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए संस्थान प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थान निदेशक संदीप यादव, कंपनी निदेशक ध्रुव प्रताप सिंह, संस्थान के कर्मचारीगण, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


