उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

गंगापुर प्राथमिक विद्यालय में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, अंशु सिंह गौतम ने किया उद्घाटन

100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच, जागरूकता एवं “सेहत सही, लाभ कई” हेल्थ फेलोज का हुआ सम्मान

अभिषेक पाण्डेय, बस्ती

दिनांक : 22 मई 2026

बस्ती। जनपद के विकासखंड कप्तानगंज स्थित गंगापुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत “आयुष्मान आरोग्य शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कर्मा देवी समूह की कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीएचओ तिलकपुर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में रेडियो ओमनी के स्टेशन निदेशक वीर प्रताप सिंह, कम्युनिटी रिपोर्टर धर्मेन्द्र पाण्डेय, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

शिविर में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें टीबी स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच, हीमोग्लोबिन जांच, बीएमआई जांच, चेस्ट एक्स-रे, बलगम संग्रह तथा वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहे। साथ ही जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को समाप्त करने के लिए जनजागरूकता, समय पर जांच एवं नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जागरूक करना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपस्थित लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंशु सिंह गौतम ने एसटीएलएस संजय पाण्डेय एवं एसटीएस राहुल श्रीवास्तव को रेडियो भेंट किया, जबकि सीएचओ मधु यादव एवं वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक गिरीशचंद्र गुप्ता को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

स्मार्ट संस्था, नई दिल्ली एवं रेडियो ओमनी के संयुक्त रूप से संचालित हेल्थ फेलोशिप “सेहत सही, लाभ कई” कार्यक्रम के अंतर्गत अंशु सिंह गौतम द्वारा अभिषेक पाण्डेय एवं अभिषेक मिश्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीएचओ, एएनएम, आशा, पंचायत सहायक सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button