खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बारामुल्ला में शहीद हुए नितेश को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 21 मई। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने 8 मार्च 2026 को बारामुल्ला में शहीद हुए ग्राम रामसिंहपुरा के नितेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

केंद्रीय मंत्री ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शहीद नितेश का बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनका योगदान राष्ट्र की रक्षा और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, अंजली यादव सहित शहिद के परिजन मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button