LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

District Police Poonch को बड़ी सफलता, हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 21 मई 2026:

नशा तस्करी और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान #NashaMuktJammuandKashmirAbhiyan के तहत District Police Poonch को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 8.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, थाना सुरनकोट की पुलिस टीम आईटीआई रोड सुरनकोट क्षेत्र में नाका चेकिंग और गश्त ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस नाका देखकर वह मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया। पुलिस कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 8.59 ग्राम हेरोइन जैसी मादक पदार्थ बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनम चौधरी पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी पुरानी तहसील सुरनकोट, जिला पुंछ के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना सुरनकोट में एफआईआर संख्या 147/2026 के तहत धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुंछ पुलिस ने कहा है कि समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे नशा तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button