20 मई “फार्मासिस्ट एकता दिवस” के अवसर पर फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन का संदेश
फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन द्वारा 20 मई “फार्मासिस्ट एकता दिवस” के अवसर पर समस्त फार्मासिस्ट साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। संगठन ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो मरीजों को सुरक्षित एवं सही दवा उपलब्ध कराने में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि —
“फार्मासिस्ट सेवा हेतु सदैव तत्पर हैं और फार्मेसी सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी।”
फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन संपूर्ण भारत के फार्मासिस्ट संगठनों का एक अभिन्न अंग है, जो फार्मासिस्टों की सुरक्षा, सम्मान एवं समस्याओं के निवारण हेतु निरंतर कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य फार्मासिस्टों को एकजुट कर उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना है।
इस अवसर पर संगठन ने सभी फार्मासिस्ट साथियों से अपील की कि वे एकता, सेवा और विश्वास के साथ समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।