उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

बलरामपुर में विशेष योग शिविर आयोजित, बच्चों को कराया योगाभ्यास

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

📍 बलरामपुर | 20 मई 2026

बलरामपुर के मॉडर्न इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आई.एन.ओ. एवं आई.वाई.ए. आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें जिले के वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह ने छात्रों को योगाभ्यास कराया।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह ने “घर-घर योग अभियान” के तहत विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया और योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विशेष योग सत्र के दौरान छात्रों को अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, ताड़ासन, हलासन, मयूरासन एवं शीर्षासन जैसे योगासन कराए गए। साथ ही जल नेती, सूत्र नेती और धौती जैसी जटिल योग क्रियाओं का प्रदर्शन भी किया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राहुल शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी, डॉ. शुचिता चौहान, बी.पी. पांडेय, मंजू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button