बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ढ़ेलडिया बने तेरापंथ सभा जसोल के अध्यक्ष

वार्षिक साधारण सभा का आयोजन  ~ वर्ष 2026 - 28 दो साल का रहेगा कार्यकाल 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

जसोल – 18 मई 2024

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा जसोल के अध्यक्ष भूपतराज कोठारी की अध्यक्षता में पुराणा ओसवाल भवन, जसोल में साधारण सभा का आयोजन हुआ। नमस्कार महामंत्र के साथ मीटिंग का सुभारम्भ हुआ।

साधारण सभा में वार्षिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष बाबूलाल डोसी द्वारा वार्षिक आय -व्यय का ब्यूरा प्रस्तुत किया गया। जिसे सदन द्वारा ध्वनि मत से प्ररित किया गया। अध्यक्ष भूपतराज कोठारी ने अपने दो वर्ष कार्यकाल में किये गए सेवा कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इससे पूर्व मीटिंग का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र का सामूहिक उच्चारण से हुआ। सभा गीत का संगान किया गया व साथ ही श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर संभाग आंचलिक प्रभारी गौतमचंद सालेचा, डूंगरचन्द सालेचा सहित वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये।

सदन की एक मत सहमति से चुनाव मनाव प्रणाली से सम्पन्न हुए। जिसमे जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, जसोल के वर्ष 2026 – 28 के लिए सर्व सम्मति से निर्विरोध गौतमचन्द ढ़ेलडिया को मनोनीत किया गया। खूब खूब बधाई के साथ चुनाव अधिकारी संपतराज चौपड़ा व सह अधिकारी पारसमल डोसी ने विधिवत घोषणा की। तेरापंथ सभा जसोल आपके निर्देशन में उत्तरोत्तर प्रगति करे ये ही मंगलकामना की। नव निर्वाचित अध्यक्ष गौतमचन्द ढ़ेलडिया ने पूरे सदन से विशेष उमंग के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सभी तेरापंथ सभा साथियों ने सेवा कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का कहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button