उत्तर प्रदेशदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
20 मई को प्रदेशभर में सुचारु रहेंगी फार्मेसी सेवाएं : फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन

20 मई को प्रदेशभर में सुचारु रहेंगी फार्मेसी सेवाएं : फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन
📍 प्रयागराज
फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन ने स्पष्ट किया है कि आगामी 20 मई को उत्तर प्रदेश सहित प्रदेशभर में फार्मेसी सेवाएं पूरी तरह संचालित रहेंगी। संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आमजन की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दवा वितरण और आवश्यक फार्मेसी सेवाओं को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की एक अहम कड़ी हैं और मरीजों तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में मरीज हित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी फार्मासिस्ट अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन ने सभी फार्मासिस्ट साथियों से अपील की है कि वे अपने कार्यस्थलों पर सेवाएं नियमित रूप से जारी रखें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि फार्मासिस्टों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को लेकर उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा, लेकिन जनहित से जुड़े कार्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
संगठन का संदेश —
“संगठित फार्मासिस्ट, सुरक्षित फार्मेसी”

Subscribe to my channel


