देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
दिवंगत गंगा मेहना की श्रद्धांजलि सभा में देश भर से हजारों की संख्या मे उमड़ा जन सैलाब
जीत अस्पताल के लापरवाह डॉक्टरों के प्रति लोगों का फूटा गुस्सा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
सिणधरी (बालोतरा ) राष्ट्रीय मूल निवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बामसेफ के राष्ट्रीय प्रबौधक शासक तारा राम मेहना की जीवन संगिनी दिवंगत गंगा की 29 अप्रैल 2026 को जीत अस्पताल जोधपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया था परिवार जनों द्वारा 12 वें के अवसर पर सभी प्रकार अन्धविश्वास एवं रूढिवादी परम्पराओं को नकारते हुवे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया । जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित देश भर से 15-20 राज्यों के राष्ट्रीय मूल निवासी संघ एवं बामसेफ के हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओ ने शोक सभा में सिणधरी पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए वक्ताओं ने जोधपुर जीत अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा श्रीमती गंगा मेहना के इलाज में की गई लापरवाही के लिए अपना आक्रोश जताया ।
शासक ताराराम मेहना ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि मैंने 56 कोम समाज हित के लिए अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर लंबे समय तक पूरे देश में घूम घूम कर बहुजनों ओर आदिवासियो को जागृत करने का काम किया वह आपका सहयोग मिला तो आगे भी जारी रहेगा।
सभा में चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल, जैसलमेर के पूर्व विधायक रुपाराम धंदे, सिवाना के पूर्वे विधायक गोपाराम मेघवाल , चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ,बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, बाड़मेर की पूर्व जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल , बाड़मेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा , कर्नल बलदेव सिंह मानव जोधपुर , कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फतेह खान ,शिव के पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल, सन्त भूराराम भील, गौविन्द भील बाड़मेर, डाँ अम्बेडकर मेमोरियल वैलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर फुलवारिया, राजस्थान मेघवाल परिषद के जिला अध्यक्ष तगाराम खती, पी एस ई डी के अधिशाषी अभियंता दीपाराम मेघवाल , दैनिक सीमांत रक्षक सूरतगढ़ के संपादक सत्यपाल धर्मदीप, फूले शाहु विचारक एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय महासचिव भैरूलाल नामा , हकदार पत्रिका बीकानेर के संपादक अशोक प्रेमी बामसेफ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किशोर भाई निनामा गुजरात, आदिवासी गुरु भंवर परमार डूंगरपुर, मूल निवासी सांस्कृतिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल यादव बिहार, सिपाही यादव बिहार, दिल्ली से डॉक्टर देशराज, पश्चिम बंगाल से देबू हेमरोंन, मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरूभाई दादरा एवं नगर हवेली, आदिवासी संघ के राष्ट्रीय सचिव बी एन लट्ठा गुजरात, राष्ट्रीय मूल निवासी संघ के राष्ट्रीय सचिव अजय मूल निवासी पंजाब, पूर्व मंत्री कीर्ति सिंह भील जोधपुर, राष्ट्रीय मूल निवासी संघ हरियाणा प्रदेश के प्रभारी सागर भूभक हरियाणा , बामसेफ के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश वाघेला जालोर , बामसेफ के सीईसी सदस्य दानाराम बोस जालोर, बामसेफ राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट डूंगर सिंह नामा बालोतरा, भील समाज के जिला अध्यक्ष फूलचंद केपी , प्रेमाराम भील पूर्व पार्षद जैसलमेर, बम्बई से सीएससी सदस्य एवं विभिन्न राज्यों के सीईसी सदस्य सहित देश के विभिन्न राज्यों से आये महानुभवों ने अपने उद्बोधन में दिवंगत गंगा मेहना के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों के लिए उन्हें याद किया ।
पिछले वर्ष शासक तारा राम मेहना एवं श्रीमती गंगा मेहना द्वारा सोनम वानसुग की जेल से रिहाई करने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में अपने साथियों सहित सीमांत क्षेत्र बाखासर से जोधपुर सेंट्रल जेल तक 350 किमी की पैदल यात्रा के अलावा मेहना दंपति द्वारा समाज सेवा हेतु किए गए कार्यों के छाया चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई ओर दिवंगत गंगा मेहना एवं परिजनों की स्मृति में पौधा रोपण किया गया । साथ ही सभा मे आये सभी मेहमाना के लिए मेहना परिवार द्वारा साधारण ( दाल -रोटी ) भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का संचालन बामसेफ के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य एवं बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी करवाल उत्तर प्रदेश ने किया।

Subscribe to my channel


