जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

श्री गीता भवन पुंछ में नशा मुक्ति अभियान को लेकर सनातन धर्म सभा की बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 17 मई: आज श्री गीता भवन पुंछ में नशा मुक्ति अभियान को लेकर सनातन धर्म सभा पुंछ द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे के खतरे के प्रति जागरूकता फैलाना तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था।

बैठक में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक वर्गों के लोगों ने भाग लिया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. संजोगिता शर्मा, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जम्मू ने विशेष रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को केवल प्रशासन या संस्थाओं तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

उन्होंने विशेष रूप से माता-बहनों से अपील करते हुए कहा कि परिवार और समाज को सही दिशा देने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि महिलाएं इस नशा मुक्ति आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएं तो समाज को नशे जैसी बुराई से बचाने में बड़ी सफलता मिल सकती है।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button