बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

 संत श्री राजाराम चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन

 ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

संत श्री राजाराम चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन कल्याणपुर, कस्बे के संत श्री राजाराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन विधायक डॉ अरुण चौधरी के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वांकाराम चौधरी,निवर्तमान प्रधान श्रवणसिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान हरिसिंह उमरलाई, कल्याणपुर सरपंच दौलाराम कुआं, बागलोप सरपंच करनाराम, समाजसेवी चनणाराम चौधरी, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गुमानसिंह राजपुरोहित के आतिथ्य में संपन्न हुआ। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गुमानसिंह ने बताया कि विभाग द्वारा दी गई सोनोग्राफी मशीन के लिए डॉ विनय गांधी रेडियोलोजिस्ट के रुप में सेवाएं देंगे। इस अवसर पर विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि कल्याणपुर क्षेत्र के लोगों की मांग पर उन्होंने राज्य सरकार से सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करवाई है। अब कल्याणपुर तहसील क्षेत्र तथा आसपास के सभी गांवों के लोगों को सोनोग्राफी सुविधा के लिए दूरदराज तक भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में कल्याणपुर में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करवाया गया है जिसमें ट्रॉमा सेंटर तथा बीपीएमयु लैब यूनिट का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इनका निर्माण पूरा होने के बाद दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत उपचार सुविधा मिल पाएगी तथा बीपीएमयू लेब सुविधा शुरू होने पर आसपास के लोगों को सभी प्रकार की जांचे करवाने की सुविधा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी चिकित्सा क्षेत्र में जो भी जायज मांग होगी, उन सब को पूरा करने का प्रयास रहेगा। निवर्तमान प्रधान श्रवणसिंह राजपुरोहित तथा हरिसिंह उमरालई ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक द्वारा चिकित्सा सुविधा में बढ़ोतरी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सरपंच दौलाराम कुआ एवं उपस्थित सभी ग्रामीण जनों ने चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी विशेष कर सोनोग्राफी सुविधा शुरू करवाने हेतु विधायक डॉ अरुण चौधरी का साफा पहनाकर व माल्यार्पण करते हुए अभिनंदन किया तथा दौलाराम कुआ ने विधायक द्वारा अस्पताल में करवाए कार्यों की प्रशंसा करते हुए विधायक का आभार प्रकट करते हुए बहुमान किया तथा कहा कि परम श्रद्धेय महंत किशनाराम जी महाराज शिकारपुरा आश्रम के प्रयासों से शुरू हुई पहल आज आसपास के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। आज के कार्यक्रम में अस्पताल प्रभारी डॉ डीपी शर्मा सहित सभी चिकित्सक व स्टाफ गण मौजूद रहे। इस अवसर पर देवाराम पटेल, बुद्धाराम सीबीईओ,जेयरूपराम पटेल, श्याम जी बिश्नोई, बाबूराम कांदली, चुतराराम, सूजाराम,ओम जी पंचारिया,अचलाराम मालवीय, कानाराम, अचलाराम मेघवाल, लुणचंद जैन, खंगारराम चौधरी, गणेशराम कुआ, पदमसिंह, समसिंह राजपुरोहित सहित सैंकड़ों ग्रामीण जन मौजूद थे। कार्यक्रम में भामाशाह देवाराम पटेल और श्याम जी बिश्नोई ने अपनी तरफ से एक-एक एयरकंडीशनर अस्पताल को भेंट करने की घोषणा की। जिस पर डॉ अरुण चौधरी विधायक ने दोनों भामाशाहों का माल्यार्पण कर बहुमान किया। कार्यक्रम के अंत में सीएचसी प्रभारी डॉ डीपी शर्मा तथा हरिसिंह सारण नर्सिंग ऑफिसर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button