ट्रांसपोर्ट किराया नहीं बढ़ा तो सिडकुल में आयात निर्यात करने वाले वाहनों को बंद कर होगा चक्का जाम….पंतनगर सिडकुल ट्रांसपोर्ट यूनियन
If transport fares are not increased, there will be a road blockade by stopping import-export vehicles in SIDCUL... Pantnagar SIDCUL Transport Union

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर…सिडकुल ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से ट्रांसपोर्ट का कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ है, हम कंपनियों से रिक्वेस्ट कर करके परेशान हो गए हैं। कई वर्षों से देखने में आ रहा है कि हर किसी चीज का रेट लगातार बढ़ता जा रहा है।

उपयोग में होने वाले वस्तुओं के रेट आसमान छू रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों को फिटनेस बीमा पर हर साल अधिक चार्ज देना पड़ रहा है। आरटीओ की तरफ से हर महीने टैक्स एडवांस में जमा होता है अगर एक दिन दो दिन लेट हो जाए तो गाड़ी का चालान, उसे सीज कर दिया जाता है।आज हालत यह है कि किसी भी ट्रांसपोर्टर को कम रेट पर ड्राइवर नहीं मिल रहे हैं, अगर ड्राइवर मिल भी रहे हैं।

तो वह कम सैलरी पर नौकरी करने को तैयार नहीं है। ट्रांसपोर्टर को इतना अधिक फैक्ट्री से नहीं मिल पा रहा है कि वह ड्राइवर को अधिक सैलरी दे या वाहन का एडवांस में टैक्स भरे या फ़िर अपने वाहन का बीमा करवाएं। इन्हीं सभी कारणों को देखते हुए ट्रांसपोर्टर अपने वाहनों बंद करने की कगार पर है। फैक्टियों और संस्थाओं से जुड़े वाहनों के मालिकों को अपने वाहन चलाने के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अगर आने वाले वक्त में पंतनगर सिडकुल में कंपनियों के द्वारा ट्रांसपोर्ट चार्ज नहीं बढ़ाए गए तो सिडकुल ट्रांसपोर्ट यूनियन को परेशान होकर मजबूरी में रुद्रपुर सिडकुल में आने जाने वाले वाहनों को बंद कर चक्का जाम करने यह कदम उठाना पड़ेगा।
इस दौरान सिडकुल ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, महामंत्री हरीश मिश्रा, उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष सतीश कक्कड़, मीडिया प्रभारी दीपक मलकानी, सुभाष , सोनू खुराना, हरजिंदर सिंह,उदय, अजय पाल,मनजीत सिंह, नवाबअली,सहित ट्रांसपोर्ट यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


