उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के 36वें दिन योग शिविर आयोजित

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट
बलरामपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के 36वें दिन देवी आरती इंटर कॉलेज, पीलीभीत, बलरामपुर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन, इंडियन योगा एसोसिएशन, इंडियन योगा फेडरेशन एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
योग शिविर में योग गुरु डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह, अवकाश प्राप्त अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत यौगिक सूक्ष्म क्रियाओं से हुई, जिसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले योगासनों में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन एवं अर्धचक्रासन का अभ्यास कराया गया।
इसके पश्चात बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, पूर्ण उष्ट्रासन, शशांकासन एवं वक्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली एवं भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।
इस योग शिविर में कॉलेज के प्रबंधक डॉ. द्वारिका धीश उपाध्याय एवं प्राचार्य श्री कृष्ण गोपाल तिवारी का विशेष योगदान रहा। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षक विकास उपाध्याय, संतोष शुक्ला, अनिल कश्यप सहित अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर में कॉलेज के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में शांति पाठ के साथ योग शिविर का समापन किया गया।

Subscribe to my channel


