बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अणुव्रत सेवा के लिए समर्पित व ओसवाल समाज के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार ढेलड़िया का अणुव्रत समिति ने बहुमान किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल 14/05/2026अणुव्रत सेवा के लिए समर्पित व ओसवाल समाज के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार ढेलड़िया का अणुव्रत समिति ने बहुमान किया :=अणुव्रत सेवा के साथ मानव सेवा के लिए समर्पित व जसोल ओसवाल समाज के अध्यक्ष पद को सुसोभित कर रहे संघर्षशील व होनहार समाज सेवी श्री अशोक कुमार ढेलड़िया का अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष श्री महावीर चंद सालेचा, कोषाध्यक्ष श्री भिकम चंद छाजेड व मंत्री श्री सफरूखान ने 14मई 2026सवेरे 10,30बजे मोनिका टेक्सटाइल्स पहुंच कर अणुव्रत दुपट्टा पहिनाकर, वर्ष 2026का अणुव्रत कैलेंडर, 2026की अणुव्रत डायरी व अणुव्रत साहित्य भेंट कर उनका हार्दिक बहुमान किया व उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों का मूल्यांकन करते हुए उनके नाम व सेवा को अणुव्रत अनुशास्ता श्री महाश्रमण के समुख उद्रित करने का विश्वास दिलाया।अणुव्रत समिति जसोल के मंत्री श्री सफरूखान ने अवगत कराया की वर्ष 2012के गुरुदेव श्री के चातुर्मास दौरान श्री अशोक कुमार जी की प्रेरणा से जसोल व बालोतरा के सभी विभागों में “अणुव्रत आचार संहिता “के बैनर लगाये गये थे व हर साल” अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह “के दौरान विद्यालयों में जब कार्यक्रम होता है तो बच्चों में बिस्कुट वितरण का सरहनीय कार्यआप की प्रेरणा से “मोनिका टेक्सटाइलस “द्वारा किया जाता रहा है।
आपकी सेवा भावना, मिलनसारिता व उदार ह्रदयता के कारण ही आप पिछले 4वर्षो से जसोल ओसवाल समाज के अध्यक्ष पद को सुसोभित करते आ रहे है।जसोल वाटर प्रदूषण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष 15साल से निर्वाह करते आरहे है। आप लॉयन क्लब जसोल के अध्यक्ष पद पर भी 2014-15में कार्य करते हुए एक अखिल भारतीय विराट सफल कवि सम्मेलन जसोल की पावन धरा पर आयोजित करवाया जिसे लोग आज दिन तक याद करते है।आप जसोल तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष (अध्यक्ष श्री डूंगर चंद जी सालेचा )पद पर दो कार्यकाल तक सेवा करते हुए साधु -संतो की खूब सेवाएं की।श्री ढेलड़िया जी ने श्री नवकार विद्या मंदिर विद्यालय में भी उपाध्यक्ष (अध्यक्ष श्री उसबराज जी तातेड़ )पद प्रशंसनीय सेवाएं दी तो पारस भवन में भी उपाध्यक्ष पद पर सेवाएं देते हुए ठन्डे पानी की व्यवस्थाएं भी अभी तक करते आ रहे है। बहुत बहुत साधुवाद ऐसे दानवीर अणुव्रती श्री अशोक कुमार जी ढेलड़िया जी को।आपके बड़े सु पुत्र श्री अभिषेक जी ढेलड़िया जसोल ग्राम पंचायत के वार्ड पंच पद पर रहते हुए कई विकास के कार्य करवाए। दूसरा पुत्र श्री विजय के8वर्ष पूर्व आसमायिक देहांत पर उन्हें जकजोरदिया पर हिम्मत नहीं हारी।पुरे ग्रामीणों ने संवेदनाये व्यक्त की थी व परिवार को हिम्मत व होंसला दिया। गतवर्ष 22/02/2025को माता श्री सुखिदेवी जी के निधन पर पुरे गांव में शोक की लहर फेल गईं।

Subscribe to my channel


