बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में सेवा भाव की मिसाल: छात्राओं को वितरित किया गन्ने का जूस, फल व नाश्ता

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय बालोतरा में मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान एवं मानव जीवन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विद्यालय की छात्राओं को गन्ने का जूस, नाश्ता तथा फल वितरित किए गए।
समिति अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति ने बताया कि इस पुनीत कार्य का उद्देश्य गर्मी के मौसम में छात्राओं को राहत पहुंचाना और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान की अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद सभापति प्रभा किशोर सिंघवी ने कहा कि मानव सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
वहीं महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष जवाहरलाल जैन ने कहा कि सबकी सेवा और सबको प्यार देना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं अध्यापिकाएं श्रीमती बिंदु राजपुरोहित, श्रीमती कृष्णा कुमारी चौधरी, गौतम चोपड़ा, सेवा संस्थान के मंत्री दौलत राज सांघवी, पारसमल बोकाडिया, संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


