बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में महावीर इंटरनेशनल ने शुरू किया परिंडे लगाने का अभियान, पक्षियों के लिए चुगा और पानी की व्यवस्था

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। भीषण गर्मी को देखते हुए महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा पक्षियों की राहत के लिए चुगा एवं पानी हेतु परिंडे लगाने के अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत सेवा कुटीर परिसर में परिंडे लगाकर की गई।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम बांठिया ने कहा कि संस्था द्वारा प्राणी मात्र की जीवन रक्षा के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बालोतरा शहर के विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाने के कार्य को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि नगर परिषद के पूर्व सभापति पारसमल भंडारी एवं पूर्व सभापति श्रीमती प्रभा सिंघवी ने बालोतरा केंद्र अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया के सौजन्य से शहर में 50 स्थानों पर परिंडे लगाने के अभियान की सराहना की।

चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया ने बताया कि सेवा कुटीर एवं नाहटा चिकित्सालय परिसर में भी परिंडे लगाए गए हैं। कार्यक्रम की जानकारी सचिन अशोक व्यास ने दी।

इस दौरान जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा, उपाध्यक्ष गौतम दांती, सह मंत्री हीरालाल प्रजापति, भंवर लाल भंडारी, दौलत राज सिंघवी, निर्मला बांठिया, संतोष गर्ग सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

अभियान से पूर्व संस्था के सदस्यों ने वीर ओम बांठिया के घुटनों के ऑपरेशन के बाद अहमदाबाद से स्वस्थ लौटने पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और सेवा कार्यों में पुनः सक्रिय होने पर हर्ष व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button