बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र बालोतरा द्वारा माँ तूजे प्रणाम ! सेवा व सम्मान अभियान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा – महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा ने मदर्स डे बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

सचिव डिम्पल श्रीश्रीमाल ने बताया कि स्थानीय नाहटा हॉस्पिटल में सभी वीरा बहिनों के सहयोग से अपैक्ष द्वारा निर्धारित माँ तूजे प्रणाम ! सेवा सम्मान में नाहटा हॉस्पिटल से डॉ.पूजा पालिवाल, इंद्रा रसोई से हिना प्रजापत व अन्य तीन नॉर्सिंग स्टाफ़ को शॉल व माला द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु के अंतर्गत प्रसूति वार्ड व महिला वार्ड में कुल 21 पोषण आहार किट, जिसमे महावीर इंटरनेशनल के स्टीकर लगाकर आटा, मूँग दाल, दलिया, सूजी, गुड, घी, साबुन, सेनेट्री नेपकिन, बेबी किट वितरण किए गए। साथ ही नव प्रसुति महिलाओं को लापसी भी खिलाई गई व फल और ज्यूस भी दिया गया। महावीर इंटरनेशनल का संदेश माँ तुम हो, तो हम है के अंतर्गत महिलाओं को गुलाब के फुल देकर सम्मानित किया गया। वीरा अध्यक्ष रेखा डोसी ने बताया हॉस्पिटल का बिस्तर वो जगह है जहाँ माँ सबसे ज़्यादा तकलीफ़ में होती है और सबसे ज़्यादा दुआओ की हक़दार भी माँ होती है। आज वीरा बहिनें दवा नहीं दुआ के साथ साथ सम्मान व अपनापन लेकर आयी है, इस कार्यक्रम में बालोंतरा की पूर्व सभापति श्रीमति प्रभा सिंघवी, मदनराज चोपड़ा, जॉन सचिव प्रमिला सालेचा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रा बालड, अध्यक्ष रेखा पी डोसी चोपड़ा, सचिव डिम्पल श्रीश्रीमाल, मंजु मंडोत, नीता गर्ग व वर्धमान केंद्र से पूर्व जॉन चेयरमैन पवन नाहटा अध्यक्ष अशोककुमार चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी साहित क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button