जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

जोधपुर के गर्गाचार्य छात्रावास पहुंचे रिटायर्ड IAS दमाराम गर्ग और ग्रामीण SP रघुनाथ गर्ग, लाइब्रेरी के लिए दिया बड़ा सहयोग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर। शहर के गर्गाचार्य छात्रावास में आज समाज के लिए गौरवपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब रिटायर्ड IAS अधिकारी एवं वर्तमान तेलंगाना मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष आदरणीय दमाराम जी गर्ग तथा जोधपुर ग्रामीण SP आदरणीय रघुनाथ जी गर्ग छात्रावास पधारे। उनके आगमन पर छात्रावास परिवार और समाजजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

बताया गया कि करीब दस वर्ष पूर्व दमाराम गर्ग साहब छात्रावास आए थे, उस समय उन्होंने समाज के विद्यार्थियों के लिए एक लाइब्रेरी बनवाकर एक हजार पुस्तकों का योगदान दिया था। आज दोबारा छात्रावास पहुंचने पर उन्होंने छात्रावास की प्रगति रिपोर्ट देखी और विकास कार्यों की सराहना की।

दमाराम गर्ग ने कहा कि वर्तमान में निर्माणाधीन बड़ी लाइब्रेरी के लिए जितनी भी पुस्तकों की आवश्यकता होगी, उसकी व्यवस्था उनकी ओर से की जाएगी। उनके इस आश्वासन से छात्रावास परिवार और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

वहीं जोधपुर ग्रामीण SP रघुनाथ जी गर्ग ने भी छात्रावास के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रावास में किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो अवश्य बताएं, हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर गर्ग समाज प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भोपालगढ़ आदरणीय पुखराज जी गर्ग, NSUI जोधपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपाराम जी गर्ग, मोहन लाल जी राजबाग सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को छात्रावास का अवलोकन करवाया गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का भगवान गर्गाचार्य जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया।

समाज और शिक्षा के उत्थान के लिए यह आयोजन प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button