बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मदर्स डे पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा का सेवा अभियान, महिलाओं को वितरित किया पोषण सामग्री

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा द्वारा मदर्स डे के अवसर पर राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर में निदेशालय महिला स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के तहत “मां तुझे प्रणाम” सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को पोषण युक्त खाद्य सामग्री वितरित कर मातृत्व सम्मान का संदेश दिया गया।
सेवा अभियान के तहत महिलाओं को सूजी, दलिया, मूंग दाल, चना दाल, चावल, मूंगफली, गुड़ सहित प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर राजकीय नाहटा अस्पताल परिसर में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ एवं डॉ. पूजा पालीवाल का शॉल और माला पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही सभी को गुलाब का फूल भेंट कर मदर्स डे की शुभकामनाएं दी गईं।
केंद्र अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में सचिव सुरेश गोठी, संस्थापक सदस्य पवन नाहटा, चंद्रा बालोत, यशोदा बालोत, रेखा डोसी, प्रमिला सालेचा, संगीता भंसाली सहित अन्य सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
अंत में सचिव सुरेश गोठी ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित

Subscribe to my channel


