देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
ग्राम रथ अभियान: जिले की 24 ग्राम पंचायतों के 8 हजार से अधिक ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 9 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम रथ अभियान के तहत शनिवार को जिले की 24 ग्राम पंचायत में 8 हजार 294 ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथों ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
शनिवार को बम्बलू, कतरियासर, मौलानिया, मालासर, डाण्डूसर, जैसलसर, गोंदूसर, सोवा, मोरखाना, बेरासर, कूकनिया, लालासर, कालासर, लाखूसर, जालवाली, बदरासर, कावनी, जयमलसर, पेमासर, चकविजयसिंहपुरा, झझू, हाडला भाटियान, भोलासर, अक्कासर और गुड़ा में अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों को अभियान से जुड़े 13 विभागों के 9 हजार 872 प्रचार साहित्य वितरित किया गया। अधिकारियों ने इन शिविरों का निरीक्षण किया।
Subscribe to my channel


