देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

रफी, मुकेश,सुमन कल्याणपुर के गाये गीत “दिल ने फिर याद किया” को कलाकारों ने दिल से गाया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउंडेशन रजि. जयपुर द्वारा शनिवार की शाम को जयपुर के होटल सफारी एंड रेस्टोरेंट हॉल में में आयोजित “दिल ने फिर याद किया” शीर्षक नाम से आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में हिन्दुस्तानी सिनेमा के महान गायक रहे रफी, मुकेश एवं सुमन कल्याणपुर पार्श्वगायको द्वारा संयुक्त रूप से 1966 में बनी फिल्म “दिल ने फिर याद किया” गाये टाइटल गीत मुखड़े को संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल, संस्थापक गणेशमल सुथार एवं रशिमी बालोदिया ने दिल से गाकर गीत संगीत संध्या कार्यक्रम में दिवंगत पार्श्वगायक कलाकारों को सच्चे दिल से याद किया।

 कार्यक्रम मुख्य अतिथि अमराराम जांगिड़ थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश शर्मा ने की।

विशिष्ट अतिथि पंकज ओझा आरएएस अधिकारी थे।

कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था संस्थापक गणेशमल सुथार ने बताया कि इस कार्यक्रम में जयपुर के प्रसिद्ध फेमस कलाकार सुदेश शर्मा, मोहन बालोदिया, रशिमी बालोदिया, मुकेश पारीक, टोंक के धनराज साहू आदि ने सदाबहार हिन्दी फिल्मी गीतों की स्वर लहरियां बिखेरी। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी सतीश शर्मा, महेंद्र शर्मा, विक्रम जांगिड़, ज्ञानेश शर्मा, नरोत्तम जांगिड़,सरला सुथार, हेमंत भारद्वाज एवं कार्यक्रम मेहमान कलाकार राजेश शर्मा, पंकज ओझा, रेणु जांगिड़,मनीष रिणवा, अनुराग जांगिड़,नीलम जांगिड़,नीलू जांगिड़, अर्पणा वाजपेयी, स्नेहलता भारद्वाज, संजय हर्षवाल,गब्बर कटारा आदि ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम आयोजकों एवं संस्था द्वारा कार्यक्रम में आये सभी को निशुल्क परिंडो का वितरण किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एस्ट्रोलॉजर विनिता पुरोहित ने किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button