LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना गौरीफंटा पुलिस व SSB टीम द्वारा बाल अपचारी को 4.20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

थाना गौरीफंटा पुलिस व SSB टीम द्वारा बाल अपचारी को 4.20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा के नेतृत्व में दिनांक 02.05.2026 को थाना गौरीफंटा पुलिस व SSB टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान बाल अपचारी नवीन माझी पुत्र महादेव माझी नि0 के0आई0 सिंह गांव पालिका 2 जिला डोटी नेपाल राष्ट्र को बनगवां बाजार के निकट से जंगल से होकर नेपाल राष्ट्र को जाने वाले कच्चे रास्ते से 4.20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गौरीफंटा पर मु0अ0सं0 13/26 धारा 8/21/23 NDPS ACT बनाम बाल अपचारी नवीन माझी उपरोक्त पंजीकृत करते हुए बाल अपचारी का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

*गिरफ्तार बाल अपचारीः-*

नवीन माझी पुत्र महादेव माझी नि0 के0आई0 सिंह गांव पालिका 2 जिला डोटी, नेपाल, उम्र करीब 17 वर्ष

*बरामदगी का विवरणः-*

1) 4.20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर

*गिरफ्तार करने वाली थाना गौरीफन्टा पुलिस टीमः -*

1)उपनिरीक्षक श्री प्रमीत कुमार

2)का0 विनीत कुमार

*गिरफ्तार करने वाली एसएसबी टीम F कम्पनी गौरीफन्टाः-*

1) सहायक कमाण्डेन्ट श्री विवेक यादव

2) स0उ0नि0 श्री राजीव कुमार

3) आरक्षी दिलीप कुमार डांगर

4) आरक्षी टिंकू घोष

5) आरक्षी एस लाल बिक थांक

6) आरक्षी योगेन्द्र कुमार (डॉग हैण्डलर)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button