LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तीन टिप्पर किए जब्त

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 02 मई 2026: जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस पुंछ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सुरनकोट पुलिस ने तीन टिप्परों को जब्त किया है। ये वाहन अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाते पाए गए।
पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त और नाका चेकिंग के दौरान थाना सुरनकोट की टीम ने अपने क्षेत्राधिकार के अलग-अलग स्थानों पर इन वाहनों को रोका। जांच के दौरान तीनों टिप्परों में खनन सामग्री भरी मिली, लेकिन वाहन चालकों के पास कोई वैध अनुमति पत्र या जरूरी दस्तावेज नहीं थे।
पुलिस ने मौके पर ही तीनों वाहनों को जब्त कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले की आगे जांच और नियमों के तहत कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।
जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और सरकार को राजस्व हानि होती है। ऐसे गैरकानूनी कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपने क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Subscribe to my channel


