LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग की घटना का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
जनपद खीरी दिनांक: 01.05.2026
*थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग की घटना का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार*
जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में थाना मोहम्मदी पुलिस की टीम ने आज दिनांक 01.05.2026 को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 232/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 27/30 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त आलोक कुमार यादव पुत्र शेर सिंह यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम मूड़ाखालसा, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी को आज दिनांक 01.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को साहबगंज जंगल क्षेत्र (थाना मोहम्मदी) से गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 28.04.2026 को रात्रि ग्राम पिपरिया धनी, थाना मोहम्मदी स्थित सरदारजी पैलेस में अभियुक्त आलोक कुमार यादव ने अपने पिता की लाइसेंसी 315 बोर राइफल से हर्ष फायरिंग की थी। इस फायरिंग में अभय प्रताप पुत्र गजेंद्र सिंह, निवासी उलिया, थाना सिधौली, जनपद शाहजहांपुर के कॉलर बोन में गोली लग गई थी तथा अन्य व्यक्ति टाइल्स के टुकड़ों से घायल हो गए थे। घटना के बाद से अभियुक्त आलोक उपरोक्त लगातार फरार चल रहा था जिसे करीब 72 घण्टे के अन्दर थाना मोहम्मदी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*बरामदगी विवरण-*
एक अदद 315 बोर लाइसेन्सी रायफल
एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
आलोक कुमार यादव पुत्र शेर सिंह यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मूड़ाखालसा थाना मोहम्मर्द जनपद खीरी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उ0नि0 हिमांशु आनन्द सिंह थाना मोहम्मदी खीरी
2.का0 अभिषेक कुमार थाना मोहम्मदी खीरी
3.का0 शशी कपूर थाना मोहम्मदी खीरी
4.रि0आ0 गौरव सिंह थाना मोहम्मदी खीरी
5.रि0आ0 विकास शाक्य थाना मोहम्मदी खीरी


Subscribe to my channel


