बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रिफाइनरी में आग सीमित 6 एक्सचेंजर ही प्रभावित

मई में फिर शुरू होगी यूनिट, 3–4 हफ्तों में बहाली पूरी : एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड पर नई अपडेट

राजस्थान हेड डॉक्टर रामदयाल भाटी

 

 

 

बीकानेर : हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की संयुक्त उद्यम कंपनी, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) में 20 अप्रैल को हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना के संदर्भ में घटना के पश्चात विस्तृत जांच से प्रारंभिक आकलन की पुष्टि हुई है कि आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक सीमित थी जिससे केवल 6 एक्सचेंजर और उनसे संबंधित सहायक उपकरण प्रभावित हुए हैं। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर, आग का कारण वैक्यूम रेजिड्यू एक्सचेंजर की इनलेट लाइन पर प्रेशर गेज टैपिंग पॉइंट से रिसाव होने की आशंका है।

पुनर्स्थापन कार्य प्रगति पर है और इसके अगले 3–4 सप्ताह में पूर्ण होने की संभावना है। सीडीयू को मई 2026 के द्वितीय पखवाड़े में पुनः प्रारंभ किए जाने की अपेक्षा है। अन्य सहायक इकाइयाँ योजना के अनुसार पहले से ही कमीशनिंग के उन्नत चरण में हैं।

यह अपेक्षा की जा रही है कि मुख्य उत्पादों (एलपीजी/एमएस/एचएसडी/नैफ्था) का परीक्षणात्मक उत्पादन मई 2026 में प्रारंभ हो जाएगा और इसके पश्चात इकाइयों को स्थिर / कमीशन किया जाएगा।

एचपीसीएल अपनी परिचालन सुरक्षा, सुदृढ़ आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों तथा उद्योग के सर्वोच्च मानकों के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button