बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

गंगाशहर नागरिक परिषद् द्वारा भट्टड़ स्कूल में प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जीवन में सफलता के लिए बड़ा लक्ष्य व उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प से सतत प्रयास जरूरी है। ये उद्गार शिक्षा विभाग के उप जिला अधिकारी माध्यमिक शिक्षा शिवशंकर चौधरी ने गंगाशहर नागरिक परिषद् के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भट्टड़, गंगाशहर में नये सत्र में विद्यार्थियों के स्वागत एवं शाला में उत्कृष्ट रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह” के आयोजन में व्यक्त किए। चौधरी ने शेर और हिरण का उदाहरण देते हुए कहा कि “फिटेस्ट सरवाइवल” के सिद्धांत के अनुसार जो सक्षम होगा वही सफल होगा।

इस अवसर पर अनुसंधान अधिकारी CSR निदेशालय माध्यमिक शिक्षा संतोष मेहरड़ा ने प्रेरणा दी कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। गंगाशहर नागरिक परिषद् कोलकाता के पूर्व अध्यक्ष जयचन्द लाल मालू ने कहा कि परिषद् इस शाला को गोद लेकर यहां हर सम्भव भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। गंगाशहर समिति के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने इस अवसर पर करुणा प्रार्थना का संगान करते हुए कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ ही व्यक्ति में मानवीय गुणों के संस्कारों का संप्रेषण आवश्यक है। दूगड़ ने कहा कि शाला सुयोग्य नागरिक निर्माण की फैक्टरी है। बच्छराज रांका ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान बाॅर्ड 2025 की परीक्षा में हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पांचवीं, आठवीं, सेकेण्डरी व सीनियर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम में शाला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटों एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। परिषद् के सक्रिय सदस्य महेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि शाला में कक्षा प्रथम से ग्यारह कक्षा तक की सभी कक्षाओं में स्थानीय स्तर की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। शाला प्राचार्य सविता गुप्ता ने कहा कि बताया कि कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं गंगाशहर नागरिक परिषद् के अधिकारियों के साथ ही शाला के पूर्व प्राचार्य के.के.यादव, पूर्व पार्षद शिवजी मारू, करुणा इण्टरनेशनल के अध्यक्ष मेघराज जी बोथरा, गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल अधीक्षक डॉ . मुकेश बाल्मीकि, मगनलाल छाजेड़, शाला की मेनेजमेंट कमेटी के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे। शाला के अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य सुरेन्द्रकुमार सोलंकी ने सभी उपस्थित अतिथिगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाला में सबसे प्राथमिक आवश्यकता कमरों के निर्माण की है। सोलंकी ने कहा कि वर्तमान में कक्ष कम होने से बरामदों आदि में भी कक्षाएं लगाई जाती है। सीमित संसाधनों के बावजूद शाला का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है।

समारोह अध्यक्ष समाजसेवी हनुमानमल गहलोत ने कहा कि मैं स्वयं भट्टड़ स्कूल का विद्यार्थी रहा हूं। मैं आज इस शाला में आकर भाव विभोर हूं। गहलोत ने शाला के विकास लिए अपने सहयोग की भावना व्यक्त कहा कि मैं इसमें योगदान कर कृतार्थता का अनुभव करता हूं।

परिषद् के सदस्य नृसिंह भट्टड़ ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहन की दृष्टि से यह समारोह बहुत उपयोगी रहा है। कार्यक्रम में रमेशकुमार वर्मा एवं शाला के सभी अध्यापकों व स्टाफ का उत्साहपूर्ण सहयोग रहा।

समारोह का शुभारम्भ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सरस्वती वन्दना शाला की कक्षा 5 की छात्रा कविता चौधरी ने की। स्वागत गीत मधु, हाफिजा, अक्षा, मोनिका, आशा आदि ने प्रस्तुत किया। छात्रा मुस्कान, विमला, नेहा आदि के समूह ने वीर रस के गीत की प्रस्तुति से सबको भाव विभोर कर दिया। कक्षा 6 की छात्रा कविता ने सुमधुर राजस्थानी गीत “चलै ऊंट गाड़ो” की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन शाला अध्यापिका पूर्णिमा भादानी ने किया।

शाला के विद्यार्थियों का नये सत्र में मंगल भावनाओं के साथ ही प्रतीक रूप में नव प्रवेशी छात्र -छात्राओं का सीमा आचार्य व पूर्णिमा आदि शाला की अध्यापिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन शाला के शिक्षक विजयपाल व हेमलता मेडम ने किया।

प्रेषक

जतनलाल दूगड़

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button