बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
फना बाबू की अंत्येष्टि में पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत बीकानेर पहुंचे

राजस्थान हेड डॉक्टर रामदयाल भाटी
बीकानेर। बीकाजी फूड्स के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल उर्फ़ फना बाबू के निधन पर पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने निधन पर अंत्येष्टि पर संवेदना जताई
पूर्व CM गहलोत ने खास बातचीत में कहा, फ़न्ना बाबू से मेरे 40 साल पुराने पारिवारिक रिश्ते, मैं अपने पुत्र वैभव के साथ बीकानेर पहुंचा हूं, मेरे मुख्यमंत्री रहते उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को लेकर मुझे उन्हें सम्मानित करने का भी अवसर मिला हुआ है, गरीब, असहाय को देखते ही हरसंभव मदद करने को तत्पर रहते थे, उनका नि*धन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है
कहा, देश ही नहीं पूरी दुनिया में बाबू एक बड़े भामाशाह के रूप में जाने जाते थे, बीकानेर के PBM अस्पताल स्थित हल्दीराम अस्पताल भी उनकी ही देन है, उन्होंने लाखों नहीं करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया उन्हें हम सब सच्चे मन से श्रद्धांजलि अर्पित करते है
इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, वैभव गहलोत, केश कला बोर्ड पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल, यशपाल गहलोत सहित नेता और लोग रहे मौजूद

Subscribe to my channel


