बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
किन्नर समाज की मुस्कान बाई ने पतंग उड़ाकर दी शहर वासियों को शुभकामनाएं
बालविवाह रोकने की अपील

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। सोमवार को आखातीज के पावन पर्व पर किन्नर समाज की मुस्कान बाई अग्रवाल ने हवेली से पतंगबाजी कर आखातीज पर सभी को बधाई देते हुए कहा ये मंगलकारी दिन बीकानेर शहर की समृद्धि सफलता और खुशहाली से भरा रहे। माता राणी करणी की कृपा सदा बनी रहे। साथ ही बाल विवाह रोकने की मार्मिक अपील में मुस्कान बाई ने कहा बेटियां हमारी विरासत से कम नहीं है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचें, बचपन को सहेजें । यह कार्यक्रम आखातीज पर्व पर मित्र एकता सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दत्त नागल, कवि शिव दाधीच, एनडी क़ादरी , रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज, शाकिर हुसैन चौपदार, साम सुखा जैन दिलीप गुप्ता, सहित अन्य किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे।
यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में संरक्षक सुनील दत्त नागल ने दी है।
( फोटो 01 आखातीज पर्व पर पतंगबाजी किन्नर मुस्कान बाई अग्रवाल पतंग उड़ाती हुई।)

Subscribe to my channel


