जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
जयपुर टोटुका सभा भवन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग का प्रांतीय सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*जयपुर टोटुका सभा भवन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग का प्रांतीय सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल पूरे प्रदेश में अभाव अभियोग विभाग जन जागरण की शुरुआत कर सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी । उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए प्रदेश से आये तमाम कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अभाव अभियोग के माध्यम से सक्रिय हो कर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस का हाथ मजबूत करे । प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने कहा कि यह विभाग सीधे जनता से जुड़ा हे जिले भर में जन जागरण कर समस्याओं के समाधान की दिशा में सक्रिय हो कर जनता के बीच जाकर कार्य करे सम्मेलन को नेता प्रति पक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री सी पी जोशी , पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल ,खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान , राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा , पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह आदि अनेक जनों ने किया । सम्मेलन का सफल संचालन करते हुए संगठन महासचिव श्याम कुमार तंवर ने प्रदेश से आए समस्त कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सब ने भारी संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक प्रयास किया । बीकानेर से शहर अध्यक्ष नंद लाल गहलोत , देहात कार्यवाहक अध्यक्ष सुधीर बिश्नोई , प्रदेश महामंत्री गौरीशंकर गहलोत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की *नित्यानंद पारीक प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अभाव _अभियोग)*

Subscribe to my channel


