
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तिजारा विधानसभा के टपूकड़ा आगमन के उपलक्ष्य विधायक संदीप यादव ने कार्यक्रम को लेकर विभिन्न गांवों का दौरा किया तथा मुख्यमंत्री के आगमन की रूपरेखा प्रस्तुत की व लोगों से संपर्क कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में बतलाया, साथ ही मुख्यमंत्री की प्रस्तावित सभा में पधारने के लिए सभी समुदाय के लोगों से निवेदन करते हुए आह्वान किया। इसके साथ ही विधायक टपूकड़ा में सभा स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी महेंद्र यादव, बीड़ा उपसचिव सुनीता यादव, नगर पालिका टपूकड़ा एईओ मूकेश शर्मा, टपूकड़ा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान, लोकेश समाजसेवी, गंगाराम सूबेदार सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


