देवेंद्रनगर बना चोरों अड्डा नही लगा पा रही पुलिस सुराग
चोरो को नही भय रहा देवेंद्रनगर पुलिस का पुलिस की कार्यप्रणाली में उठ रहे सवाल

लोकेशन= देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ= सुधीर अग्रवाल
देवेंद्रनगर :- इन दिनों देवेंद्रनगर में जन चर्चा का विषय बनी देवेंद्रनगर पुलिस जिसका अपराधियों एवं चोरों को कोई भय नही जहां अप्रैल 2023 एवं मई के पहले सप्ताह में चौरो ने बैंक को ही टारगेट बनाया जहाँ चोरों द्वारा सुनियोजित ढंग से पहले तो नुनाही निवासी विजय बिल्थरिया की पत्नी से 3 लाख रुपये की चोरी का अंजाम दिया जिसकी घटना सी सी टीवी में कैद हो जाने के बाद भी पता नही चला वही एटीएम कार्ड बदल कर एटीएम से वंदना पांडेय के खाते से चोरों ने अडतीस हजार रुपये निकाल लिए जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना देवेंद्रनगर में की गई जिसकी सी जी फुटेज भी उपलब्ध रही और आज दिनांक तक कोई पता नही वही फिर एक व्यक्ति चोरों का शिकार हुआ जो शिवनारायण राजपूत निवासी गोल्ही पाठक के एटीएम कार्ड बदल कर तिहत्तर हजार नो सौ निन्यानवे रुपये की ठगी की गई जिसकी सूचना भी पुलिस थाना देवेंद्रनगर में दी गई पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखी गई है सिर्फ कच्चा आवेदन की कॉपी दी गई है थाने द्वारा पक्की रिपोर्ट नहीं की गई है देवेंद्र नगर थाना में इस समय चोरियो का ग्राफ बढ़ रहा है और दिनदहाड़े चोरी हो रही और पुलिस चोर को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है गौरतलब है कि राजपूत के एटीएम से चौरो द्वारा शॉपिग की गई है जो कार्ड में अंकित हो गई पुलिस के लिए सबूत है और चैलेंजिंग है कि चोर को कैसे पकड़ा जाए। जन मानस में चर्चा का विषय है कि जब पुलिस ही चोरो को पकड़ने में नाकाम है तो आम आदमी का जीवन कैसे सुरक्षित रहेगा वही जनता में चोरो ने दहशत फैला रखी है अब देखना है कि देवेंद्रनगर पुलिस कब तक हुई चोरियों को उजागर कर पाती हैं

Subscribe to my channel


