ऑप्टिमम टेनिस अकादमी चुनाखान नैनीताल में 6 अप्रैल 2026 से ऑल इंडिया टेनिस संघ द्वारा मेंस ओपन 1 लाख प्राइस मनी के मैंन ड्रॉ राउंड कोर्ट नंबर 1,2,3,4 पर मैच प्रारंभ
Matches for the Main Draw rounds of the Men's Open—featuring a prize purse of ₹1 lakh and organized by the All India Tennis Association—commenced on April 6, 2026, on Courts 1, 2, 3, and 4 at the Optimum Tennis Academy in Chunakhan, Nainital.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
नैनीताल…ऑप्टिमम टेनिस अकादमी चुनाखान नैनीताल में आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 से ऑल इंडिया टेनिस संघ द्वारा मेंस ओपन 1 लाख प्राइस मनी के मैंन ड्रॉ राउंड प्रातः 9:00 बजे से कोर्ट नंबर 1,2,3,4 पर मैच प्रारंभ हो गए।

उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है एवं इसके संचालन हेतु रेफरी एंटन डिसूजा तीन अंपायर की टीम के साथ दिव्यांशु रोहित, संजय मैच कराने के लिए मुंबई से अकादमी मे पहुंच चुके हैं।

आज के मैच में अनीश प्रशांत ने सौरव कुमार को 6-1,6-0 के स्कोर से अनिरुद्ध ने वंश नांदल को 6-2,6-2 से दक्ष सिंह ने यशप्रीत को 7-6,6-2 से जयंत डिंगरा ने उत्तराखंड के सुमित गोदियाल को 6-2,6-1 के स्कोर से पराजित किया है।

कुछ मैच अभी जारी हैं, यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष ऑप्टिमम टेनिस अकैडमी में आयोजित होता है एवं इसके संचालन में फैन स्पोर्ट्स क्लब एवं श्री अवनीश रस्तोगी लगातार तत्परता से कंधा से कंधा मिलाकर टूर्नामेंट को सफल बनाने में तत्पर रहते हैं।

टूर्नामेंनट के दौरान स्थानीय खिलाड़ी वर्ग के उपस्थित एवं उल्लास देखनेलायक है। पराजित खिलाड़ियों को राउंड अनुरूप पुरस्कार राशि एवं प्रशस्तिपत्र भी वितरित किए गए, कल दिनांक 7 अप्रैल को सिंगल्स के बाद डबल्स मैच भी खेले जायेंगे।
Subscribe to my channel


