उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक, 10 अप्रैल तक त्रुटिरहित प्रकाशन के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 2 अप्रैल 2026 (सू.वि.)

मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में तृतीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान सहित समस्त ईआरओ एवं एईआरओ उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अद्यतन प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि 01 अप्रैल 2026 के आलेख्य प्रकाशन के अनुसार हर्रैया में 3,49,399, कप्तानगंज में 3,34,913, रूधौली में 3,91,579, बस्ती सदर में 3,22,837 तथा महादेवा में 3,32,788 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने निर्देश दिया कि जनपद में जेंडर रेशियो सुधारने के लिए ऐसे बूथों को चिन्हित किया जाए जहां महिला मतदाताओं की संख्या कम है। इन बूथों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर वास्तविक स्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाता सूची में महिला-पुरुष अनुपात संतुलित हो सके।

उन्होंने फार्म-6 (नए मतदाता), फार्म-7 (नाम विलोपन) और फार्म-8 (संशोधन) के आधार पर हो रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अंतिम प्रकाशन से पहले सभी सूचियों का पुनः परीक्षण किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

मण्डलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 10 अप्रैल 2026 तक शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि मण्डलायुक्त के सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा किया जाए।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button