रिपोर्टर: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर: 7376326175
लखीमपुर खीरी | 02 अप्रैल 2026
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने गुरुवार को भारी पुलिस बल के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्य मार्गों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा।
त्योहार के मद्देनजर पूरे जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।