बाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
समदड़ी धाम में कबूतरों के सबूतरा (पक्षी घर) का शुभारंभ 2 अप्रैल को, समाज बंधुओं को आमंत्रण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
समदड़ी (बाड़मेर)। श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज पांच पट्टी समदड़ी धाम में पक्षियों के संरक्षण और सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। समाज की ओर से कबूतरों के लिए “सबूतरा (पक्षी घर)” का शुभारंभ 2 अप्रैल 2026, चैत्र पूर्णिमा (गुरुवार) को प्रातःकाल किया जाएगा।
इस पुनीत अवसर पर समाज के सभी बंधुओं को ईश धर्मदार में सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि यह पहल जीव दया और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है, जिससे पक्षियों को सुरक्षित आश्रय और भोजन की सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान एवं समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में शुभारंभ किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
समाज में उत्साह का माहौल
इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश देती है।
👉 समाज के सभी बंधुओं से अनुरोध है कि वे समय पर पहुंचकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

Subscribe to my channel


