बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बीकानेर के रामपुरिया विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
पूर्व छात्रों व बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 25 मार्च 2026। हीरालाल सोभागमल रामपुरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय (सिने मैजिक के पास, 5 नंबर रोड, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया) में बुधवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों, जो विभिन्न उच्च पदों पर चयनित हुए हैं, तथा कक्षा 9, 10 और 11 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में डॉ. नवदीप सिंह बैन्स (प्राचार्य, महारानी सुर्दशना महाविद्यालय), सुरेंद्र कुमार (अतिरिक्त एसपी, पुलिस एटीएस, बीकानेर) एवं डॉ. जयश्री मुरली मनोहर (विभागाध्यक्ष, नेत्र चिकित्सालय, एसपीएमसी) शामिल रहे। विशेष बात यह रही कि तीनों अतिथि इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया।
समारोह में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुरजाराम पुरोहित ने अतिथियों का परिचय कराया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में नमिता सोनी (सिविल सर्विस 2025 में चयनित), जया सोनी (सूचना सहायक, साइबर पुलिस स्टेशन), वैशाली बालेचा (लैब टेक्नीशियन, पीबीएम अस्पताल), रितु कुलरिया एवं मानसी शर्मा (एमबीबीएस पूर्ण) और हिमानी सोनी शामिल रहीं। इसके साथ ही माध्यमिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जया मंगलराव (97.83%), अक्षत शर्मा (97.50%) और कृष्णा छीपा (94.83%) को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय का कक्षा 10, 8वीं और 5वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले महिमा कंवर, ऋषभ तंवर, मोनिका बेगड़, वर्षा सोनी और रामलता सोनी सहित कई विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुराधा जैन ने सभी अतिथियों, पूर्व विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बबीता मेहता ने किया तथा राष्ट्रीय गीत के साथ समारोह का समापन हुआ।

Subscribe to my channel


