बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मौसमराजस्थान

बेमौसम बारिश से किसानों की बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

फसल खराबे की विशेष गिरदावरी करवाई जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए-बिशनाराम सियाग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 24.03.2026

बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी देहात प्रतिनिधि मण्डल द्वारा बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीकानेर जिले के नोखा, लूणकरनसर, कोलायत, खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रों में हाल ही में आई तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी और कटाई के बाद खलिहानों में पड़ी रबी की फसलें लगभग 90 प्रतिशत तक खराब हो गई हैं। इसबगोल, गेहूं, जीरा और चना जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों ने महंगे ब्याज पर कर्ज लेकर बीज, खाद और मजदूरी में निवेश किया था, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन करने और जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सके।

जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि बीकानेर जिले के नोखा, लूणकरनसर, कोलायत, खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। रबी की लगभग सभी प्रमुख फसलें-जैसे इसबगोल, गेहूं, जीरा, चना इत्यादि लगभग नष्टप्रायः हो चुकि हैं। यह स्थिति किसानों के लिए बेहद चिंताजनक है। मैं राज्य सरकार और प्रशासन से मांग करता हूँ कि तुरंत विशेष गिरदावरी कराकर नुकसान का सही आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे दोबारा खेती के लिए तैयार हो सकें। अगर समय रहते विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत प्रदान नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी किसानों को साथ लेकर विशाल प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।

भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा कि किसानों ने बैंक, सहकारी समितियों और साहूकारों से ऊँची ब्याज दर पर कर्ज लेकर अपनी रबी की फसल तैयार की थी। बीज, खाद, ट्रैक्टर और मजदूरी पर भारी खर्च किया, लेकिन अचानक आई तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने हमारी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी फसलें और कटाई के बाद खलिहान में पड़ी उपज पूरी तरह खराब हो गई है। अब उनके सामने परिवार चलाने और कर्ज चुकाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। विशेष गिरदावरी करवाई जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि इस आर्थिक संकट से उबर सकें।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल में महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष शान्ति बेनीवाल, महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़, अल्पसंख्यक विभाग देहात अध्यक्ष सतू खान पड़िहार, सेवादल देहात अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ देहात जिलाध्यक्ष श्रवण रामावत, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सींवरी चौधरी, प्रदेश सचिव एससी विभाग एड. जितेन्द्र नायक, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव नित्यानन्द पारीक, एससी विभाग पीसीसी सदस्य डॉ. प्रीति मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष नोखा रामनिवास तर्ड, ब्लॉक अध्यक्ष लूणकरनसर अजय गोदारा, डीसीसी महासचिव राहुल जादुसंगत, रामसिंह मेघवाल आदि शामिल रहें।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button