गुरुग्रामब्रेकिंग न्यूज़शिक्षाहरियाणा

रोटरी पब्लिक स्कूल सेक्टर 17A गुरुग्राम में भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह सम्पन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

गुरुग्राम, 19 मार्च 2026:

रोटरी क्लब गुरुग्राम (आर.आई. डिस्ट्रिक्ट 3011) द्वारा आज सेक्टर 17A स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का भव्य आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रविन्द्र गुगनानी एवं मोनिका गुगनानी के कर कमलों से, रोटरी क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। यह प्रकल्प शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है।

समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रविंदर गुगनानी ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने इस परियोजना को “भविष्य निर्माण की आधारशिला” बताते हुए कहा कि शिक्षा और कौशल विकास ही एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज की नींव हैं।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट श्री अजीत जालान ने अपने विचार रखते हुए रोटरी क्लब गुरुग्राम की सराहना की और इसे दूरदर्शी एवं समाज-केंद्रित पहल बताया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी डॉ. पुष्पा सेठी ने कहा कि रोटरी क्लब गुरुग्राम अपनी विशिष्ट कार्यशैली एवं सेवा भावना के कारण अन्य क्लबों से अलग पहचान रखता है तथा यह स्किल डेवलपमेंट सेंटर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. सुशील खुराना ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के इतिहास को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह संस्थान वर्षों से समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है और यह नया विस्तार उसी सेवा यात्रा का अगला महत्वपूर्ण अध्याय है।

रोटरी क्लब गुरुग्राम एवं रोटरी सर्विस ट्रस्ट के चेयरमैन रोटेरियन सुभाष चंद सिंगला ने अपने अध्यक्षता स्वागत संबोधन में सभी रोटेरियन्स एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

“आप सभी की उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्लबों से आए साथियों द्वारा दिए गए सहयोग और प्रोत्साहन से हमें इस परियोजना को सफल बनाने की और अधिक प्रेरणा मिली है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रकल्प केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है तथा इसके सफल क्रियान्वयन हेतु सभी का सहयोग अपेक्षित है।

डॉ मनदीप किशोर गोयल ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह नया परिसर आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा। उन्होंने स्कूल मैनेजिंग कमिटी, डायरेक्टर प्रिंसिपल संदीपा राय एवं उनकी टीम के योगदान के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ. मंदीप किशोर गोयल द्वारा किया गया ! डॉ मनदीप गोयल ने बताया यह परियोजना रोटरी क्लब गुरुग्राम के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है और भविष्य में शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित करेगी।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव रोटेरियन राजीव कुमार गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट ३०११ की प्रथम महिला मोनिका गुगनानी , आईपीडीजी महेश तिरखा, रोटरी ब्लड बैंक से श्री मुकेश शर्मा, श्री के.एस. यादव, पूर्व चेयरमैन (एस.एम.सी.) राजेश सूटा (एडवोकेट), पूर्व चेयरमैन परमजीत सिंह ओबेरॉय, पूर्व चेयरमैन श्री चंदर गाबा, श्री सोम नाथ विरमानी, ए.के.एस. अरुण जैन, श्री सुरिंदर जैन, ए.जी. मनीष अग्रवाल, रोटेरियंस भारती जी, सुषमा जी, पी.ई. डॉ. सविता चोपड़ा, ब्रिगेडियर चोपड़ा, ओ.पी. पाहवा, पी.पी. नवीन चौधरी, प्रधान नवीन गोयल एवं शालिनी, पी.पी. रुचि राय, ओ पी अग्रवाल, बी के तनेजा इत्यादि सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण एवं रोटेरियन्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button