LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल: 7376 3261 75

खीरी, 20 मार्च 2026।

जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना कोतवाली सदर की महिला शक्ति टीम ने संकटा देवी मंदिर परिसर में जागरूकता अभियान चलाया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही उन्हें अपराधों से बचाव के उपाय, उनके कानूनी अधिकारों और गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिला शक्ति टीम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला हिंसा और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में बिना डर के अपनी आवाज उठा सकें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button