देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सनातन संस्कृति की पहचान है हिन्दू नव वर्ष : दवे
कृष्णा सेवा संस्थान ने उत्साह के साथ मनाया हिन्दू नववर्ष

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार से प्रारम्भ हुए चेत्र नवरात्री व हिन्दू नव वर्ष को धूमधाम से मनाया गया।
कृष्णा सेवा संस्थान उपाध्यक्ष पवन गहलोत ने बताया कि गुरुवार से सनातन संस्कृति के महापर्व के रूप में जाने वाले हिन्दू नव वर्ष का आगाज हुआ है जिसको संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे के निर्देशन में कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता की अगुवाई में घंटाघर के पास सदस्यों द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया।
धर्मेंद्र दवे ने कहा कि सनातन संस्कृति की पहचान नव वर्ष से ही होती है आज का ये नव वर्ष प्राकृतिक व पर्यावरण के रूप में भी अहम है क्यूंकि आज से प्रकृति एक नए रंग में नजर आने लगती है व चेत्र नवरात्री के प्रारम्भ से शुभ कार्यों की भी शुरुआत होती है,और आज राजस्थान दिवस के साथ कई पर्व भी आज मनाए जाते है संस्थान द्वारा प्रति वर्ष यह दिवस उमंग के साथ मनाया जाता है आज कृष्णा खेल संस्थान के सदस्यों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
आंनद मेहता ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सदस्यों ने तिलक लगाकर भारत माता का पूजन किया व सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया इसके साथ ही ईश्वर से विश्व शांति की कामना की गई।
इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति उपाध्यक्ष अशोक श्रीमाली,आनंद दवे,कृष्णा खेल संस्थान सचिव दिलीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला, जगदीश जाखड़, हितेश मुनोत,भरत भाटी,दिनेश प्रजापत, कुशल ओझा,मुकेश मेहता, यशपाल दवे, मनीष कश्यप सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


