पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पत्रकार एकता मंच का भव्य सम्मान समारोह,लवकुश वाटिका में हुआ सम्पन्न

लोकेशन=पन्ना। मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*पत्रकार एकता मंच का भव्य सम्मान समारोह,लवकुश वाटिका में हुआ सम्पन्न*
पत्रकार एकता मंच के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लवकुश वाटिका में आयोजित भव्य सम्मान समारोह ने जिले भर के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर एकता,सम्मान और सहयोग का प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति ने पूरे माहौल को उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों—पत्रकार एकता मंच जिला अध्यक्ष शिव किशोर पांडेय, संरक्षक बी.एन.जोशी,अरुण शुक्ला, मुकेश विश्वकर्मा, आशीष तिवारी, दुर्गेश शिवहरे एवं कृष्ण कुमार पाठक का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
मंच संचालन दीप्ति जैन द्वारा प्रभावी और आकर्षक ढंग से किया गया। इस अवसर पर पत्रकार एकता मंच के तीन वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और पत्रकारों के अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण वह रहा जब जिले एवं क्षेत्र से आए पत्रकारों को तिलक, माला, शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पत्रकारों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दी। पत्रकार एकता मंच के जिला अध्यक्ष शिव किशोर पांडे ने कहा कि कोई भी पद सेवा भाव वाला होना चाहिए जितना बड़ा पद होता है उतनी बड़ी जिम्मेदारी होती है। श्री पांडे ने कहा कि मंच के सफल तीन वर्ष आप सभी पत्रकारों और समाजसेवियों के सहयोग से छोटे से बड़े कार्यक्रम सफल हुए हैं। जिसका श्रेय पत्रकार एकता मंच के साथियों को जाता है।
अंत में सुशांत चौरसिया ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया इसके बाद सभी ने एक साथ भोजन कर कार्यक्रम का आत्मीय समापन किया।

Subscribe to my channel


