देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में महावीर इंटरनेशनल द्वारा नव संवत्सर पर बैनर का विमोचन, सौहार्द और समृद्धि की कामना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के तत्वावधान में हिंदू नव संवत्सर वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद के पूर्व सभापति पारसमल भंडारी द्वारा नववर्ष के बैनर का विधिवत विमोचन किया गया।

बैनर का विमोचन करते हुए पारसमल भंडारी ने सभी नागरिकों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि और मंगलमय हो। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान भी किया।

महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने अपने संबोधन में कहा कि नव संवत्सर का शुभारंभ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं और इस नववर्ष के साथ समाज में सुख-समृद्धि और आपसी प्रेमभाव को और अधिक बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने आगे बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष के दौरान कई महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें रामनवमी, भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक, हनुमान जयंती, चेटीचंड एवं रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद-उल-फितर जैसे पर्व शामिल हैं। ये सभी पर्व समाज में शांति, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में महावीर इंटरनेशनल के केंद्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया ने उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, हीरालाल प्रजापत, रमेश चोपड़ा, मीरा मजहर खान, मोहनलाल दानी, जवेरीलाल लाल दानी सहित अनेक सदस्य एवं नागरिक मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button