उत्तर प्रदेशऔरैयादेशब्रेकिंग न्यूज़

बाबरपुर में ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

बाबरपुर, 14 मार्च 2026 (शनिवार):

बाबरपुर स्थित बॉबी गुप्ता के प्रतिष्ठान “गुप्ता बैटरी हाउस एंड सर्विस” पर गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौ संरक्षण और गौ सम्मान को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर गौ रक्षा दल भारत के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविंद्र दास ठाकुर जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित आशीष मिश्रा तथा प्रदेश महासचिव ठाकुर अक्षय सेंगर सहित अनेक गौ रक्षक और गौ भक्त उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को अभियान के उद्देश्यों और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में गौ हत्या और गौ तस्करी को पूरी तरह बंद कराया जाना चाहिए और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर देशभर में जनजागरण चलाया जा रहा है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल 2026 को तहसील अजीतमल में भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन दिया जाएगा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा, जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ संरक्षण को सख्ती से लागू करने की मांग की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गौ भक्तों ने गौ संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया और अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button