देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
थानसिंह डोली द्वारा रोज़ा इफ़्तीयार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – रमजान मास के 23वें रोज़े व (4)थे शुक्रवार (जुमे ) को समाज सेवी व युवा नेता थानसिंह डोली ने जसोल शाही मस्जिद शाम 6.51बजे पहुंच कर पेश इमाम मोल्लाना शौकत अली “अकबरी” खोखा को पिन्न खजूर खिलाकर रोज़ा इफ़्तीयारी करवाई। साथ ही सभी रोज़ादारों को भी पिंन्न खजूर के साथ ही फल फ्रूट्स व नींबू की शिकंजी पिलाकर सद्भावना का संदेश दिया।मगरब की नमाज़ में सभी मुस्लिम भाइयों ने अमन चैन व वतन के हिफाज़त की दुआ खुदा पाक से की। युवा नेता थानसिंह डोली ने भाईचारे की बात करते हुए मोल्लाना साहब जनाब शौकतअली “अकबरी” को चुनडी साफा पहिना कर उनका इस्तक़बाल किया। प्रथम बार मस्जिद पधारने पर मोल्लाना साहब ने थानसिंह डोली को साफा व अन्य मुस्लिम भाइयों ने माला पहनाकर इस्तक़बाल किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे नरेश भाई माली (प्रबंधक श्री लक्ष्मी गार्डन होटल जसोल फांटा ) का भी जनाब पिरू खान मोयला ने पहली बार मस्जिद आने पर साफा पहनाकर स्वागत किया। थानसिंह डोली ने रमजान मास की मुबारकबाद देते हुए जनाब पिरू खान व सिकंदर भाई को भी साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जनाब गुलाम नबी, दाऊद खान, अबास भाई, फ़िरोज़ खान, अरबाज़, इरफ़ान, शौकत खान, मोहम्मद खान सहित अन्य रोज़ादार उपस्थित रहे। रूद्रप्रतापसिंह भी थानसिंह के साथ पधारे उनका भी इस्तक़बाल किया गया। थानसिंह डोली ने मस्जिद में हुए नये विकास व विस्तार कार्यों की प्रशंसा की।

Subscribe to my channel


