
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बांटे सहायक अंग उपकरण
स्वास्थ्य जांच में रक्तदान कैंप का किया आयोजन
नारनौल, 5 मई। उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने कहा कि रेडक्रॉस एक मानवतावादी संगठन है। मानवता की सहायता के लिए इस संस्था का पूरी दुनिया में अभूतपूर्व योगदान रहा है। किसी भी बीमारी, आपात स्थिति या युद्ध संकट में इनके वॉलेंटियर्स हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। श्रीमती गुप्ता आज सभागार भवन में आगामी 8 मई को मनाए जाने वाले विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में रेडक्रास के संस्थापक हेनरी डुनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रही थी। 8 मई को पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होने के चलते यह कार्यक्रम जिला में आज मनाया गया है। इस कार्यक्रम की थीम “एवरीथिंग वी डू, कम्स फ्रॉम द हर्ट” रही।
जिला रेडक्रास समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उपायुक्त ने हेनरी डुनेंट के चित्र पर पुष्प अर्पित करके शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर तथा रक्तदान कैंप के अलावा दिव्यागों को सहायक अंग उपकरण भी वितरित किए गए।

इस मौके पर डीसी मोनिका गुप्ता ने कहा कि जब एक व्यक्ति की सोच इतनी बड़ी मानवतावादी संस्था खड़ा कर सकती है तो हम सब मिलकर मानव सेवा की ठान ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। उन्होंने इस कार्यक्रम में जुड़े सभी निजी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों में मानव सेवा का जज्बा देखने लायक है। आम नागरिक मानव सेवा के कार्यक्रम में हिस्सा बनता है तो यह हम सबके लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी को आने वाले समय में और भी अधिक एक्टिव किया जाएगा ताकि हर बेसहारा व्यक्ति को कुछ ना कुछ सहायता मिल सके। जिला रेडक्रास समिति के सचिव महेश गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जयपुर हर्ट अस्पताल की और से यदुवंशी दंत अस्पताल व गोयल नेत्र अस्पताल ने विभिन्न बीमारियों के लिए जांच कैंप लगाया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के लाइफ मेंबर को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। टेक चंद यादव ने रेडक्रॉस की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सहायक अंग उपकरण वितरण के दौरान उपायुक्त ने एक-एक लाभार्थियों से हालचाल पूछा।
इस मौके पर जयपुर हर्ट अस्पताल के डा एसएस यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह व रेड क्रॉस एसपी सिंह के अलावा विभिन्न अस्पताल के चिकित्सक मौजूद थे।

बाक्स
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमाया रंग
नारनौल। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खूब रंग जमाया।
कार्यक्रम में रियल पब्लिक स्कूल ने समूह नृत्य किया वही अंध विद्यालय की बच्चियों ने समूह गान प्रस्तुत किया। वहीं डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की ओर से भी समूह नृत्य पेश किया गया। पवित्रा यादव ने सभी नागरिकों को रेड क्रॉस की शपथ दिलाई।

बाक्स
56 नागरिकों ने किया रक्तदान
नारनौल। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लगाए गए रक्तदान कैंप में नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त दाताओं के लिए सभागार में अलग से विशेष व्यवस्था की गई थी।
वालंटियर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 56 नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

बाक्स
45 नागरिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच
नारनौल। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच के लिए भी कैंप आयोजित किया गया। इसमें जयपुर हर्ट अस्पताल की और से यदुवंशी दंत अस्पताल व गोयल नेत्र अस्पताल ने विभिन्न बीमारियों के लिए जांच कैंप लगाया। इस दौरान लगभग 45 नागरिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
Subscribe to my channel


