*थाना पलिया पुलिस द्वारा 4.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 10.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 4.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त सदाकत अली पुत्र शराफत अली नि0मो0 माहिगिरान II कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 69/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सदाकत अली पुत्र शराफत अली नि0मो0 माहिगिरान II कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी
*बरामदगी विवरणः-*
कुल 4.45 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 15,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद ।