LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत गुखौर में नल जल योजना हुई ध्वस्त

लोकेशन= देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

पन्ना- पन्ना जिले के देवेंद्रनगर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुखौर में पन्ना जिले में संचालित नल जल योजना अंतर्गत पीएचई विभाग द्वारा पाइप लाइन डालकर कार्य किया जा रहा था जो 2022 से आज तक कंप्लीट नहीं हुआ है गड्ढे खोद कर पाइप डाल दिए गए थे किंतु आज तक टेस्टिंग करके नल जल योजना को चालू नहीं किया गया ठेकेदार का पता नहीं रहता है मजदूर काम नहीं करते हैं सीधा सा कहा जाए तो काम बंद चल रहा है और आज तक काम शुरू नहीं किया गया है जितना काम किया गया था उतना आज भी है ग्रामीण जनों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन और पत्र के माध्यम से शिकायतें जिले के कलेक्टर महोदय तक पहुंचाई गई किंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और ना काम को शुरू किया गया है जिससे ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था की बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है देखा जाए तो पेय जल व्यवस्था के लिए शासन करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन अगर ऐसा ही चलता रहा बनी बनाई व्यवस्था ही खत्म होती नजर आ रही है अब न रोड बची और न पानी मिला अब देखना यह है कि इस खबर का कितना असर होता है

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button