बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में मनाया 78 वां अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल – 04 मार्च 2026

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी एवं अणुव्रत समिति जसोल के सयुक्त तत्वावधान में 78 वां अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह स्थानीय पुराणा ओसवाल भवन जसोल में प्रातः 9.30 बजे समारोह पूर्वक मनाया गया।

मंत्री सफरु खान ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापन्थ महिला मंडल जसोल की बहिनो द्बारा मंगलाचरण से हुआ। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन तेरापन्थ सभा अध्यक्ष भूपतराज कोठारी ने किया। स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष महावीर के.सालेचा ने प्रस्तुत किया। तेरापन्थ महिला मंडल द्वारा सामूहिक गीतिका “जिंदगी का सार सयंम साधना कर लो… की शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में जसराज बुरड़, महासभा से गौतमचन्द सालेचा, ज्ञानशाला प्रभारी डूंगरचन्द सालेचा, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर सिंह इन्दा, मंत्री सफरु खान, पुष्पादेवी बुरड़, उपाध्यक्ष प्रवीण भन्साली, जेटीऐन सह संस्थापक संजय वैद मेहता सहित प्रबुद्ध वक्ताओं ने अणुव्रत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। आभार ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अणुव्रत मीडिया प्रभारी कान्तिलाल ढ़ेलडिया ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button