देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जेएसजी युवाशक्ति का इको-फ्रेंडली होली पर्व

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जैन सोशल ग्रुप युवाशक्ति के इको-फ्रेंडली होली पर्व का आयोजन एक सराहनीय पहल है।जैन धर्म के अहिंसा और जीव दया के सिद्धांतों को आधुनिक परिवेश में उतारते हुए इस तरह के आयोजन समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हैं।
युवाशक्ति के सदस्यों ने स्थानीय लघु उद्योग भारती भवन के बाहर रासायनिक रंगों के बजाय फूलों,हल्दी,चंदन और चुकंदर से बने हर्बल गुलाल से इको फ्रेंडली होली पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया।
ग्रुप सचिव मनोज चोपड़ा के नेतृत्व में ग्रुप अंताक्षरी का सफलतम आयोजन हुआ।इस अंताक्षरी प्रतियोगिता में लगभग 120 सदस्यों ने भाग लिया।चार रंगों के अनुसार ग्रुप की चार टीम बनाई गई लगभग 2 घंटे तक इस अंताक्षरी का सभी सदस्यों ने भरपूर लुत्फ उठाया। प्रथम द्वितीय आने वाले ग्रुप को प्रोत्साहित किया गया। वर्ष 2025-26 की अंतिम जनरल मीटिंग का आगाज़ अध्यक्ष अरविंद सालेचा के स्वागत वक्तव्य के साथ शुरू हुआ। सालेचा ने नए 10 सदस्यों का स्वागत एवं परिचय ग्रुप को साझा किए।वर्ष का प्रतिवेदन सचिव मनोज चोपड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया।आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष मुकेश वैदमुथा द्वारा किया गया। युवाशक्ति ग्रुप द्वारा सेल्फी विद डॉटर का आयोजन कुछ समय पूर्व किया गया था। इसमें शानदार एवं प्रेरक फोटो भेजने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली माँ-बेटी को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम संयोजक पवन कुहाड़ ने नाश्ते खाने एवं ठंडाई की शानदार व्यवस्था में पूरे तन एवं मन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आभार ग्रुप उपाध्यक्ष जितेंद्र जीरावला द्वारा किया गया।

Subscribe to my channel


