बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में कुंवर हमीर सिंह की शादी उपलक्ष्य में आशीर्वाद व स्नेह मिलन समारोह, देर रात तक रही चहल-पहल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 1 मार्च 2026।

जसोल तेमावास स्थित जसवंत सिंह जी की ढाणी में कुंवर श्री हमीर सिंह सा की शादी उपलक्ष्य में आशीर्वाद एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह देर रात तक चलता रहा, जिसमें विभिन्न संभागों से आए गणमान्य अतिथियों और सभी 36 कौम के लोगों ने भाग लेकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

कुंवर श्री हमीर सिंह सा, भारत के पूर्व विदेश, रक्षा व वित्त मंत्री Jaswant Singh (जसोल) एवं श्रीमती शीतल कँवर के सुपौत्र तथा पूर्व सांसद Manvendra Singh एवं श्रीमती चित्रा सिंह के सुपुत्र हैं। उनका विवाह लाड कुंवरी सूमल (सुपुत्री श्री गजेंद्र सिंह जी एवं श्रीमती वीणा कँवर, ठिकाना रलावता, सीकर) के साथ 20 फरवरी 2026 को रात्रि 11:30 बजे जयपुर में सहर्ष सम्पन्न हुआ था।

रोज़ा इफ्तियारी कराई, दिखी सामाजिक समरसता

रमजान माह को ध्यान में रखते हुए समारोह के दौरान मुस्लिम भाइयों के लिए रोज़ा इफ्तियारी की विशेष व्यवस्था की गई। श्री मानवेन्द्र सिंह जी ने स्वयं अपने हाथों से पिन्न और खजूर खिलाकर रोज़ा इफ्तार करवाया। इस पहल ने सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

प्रीति भोज की उत्कृष्ट व्यवस्था

आगंतुक मेहमानों के लिए प्रीति भोज की सुंदर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। स्वयं श्री मानवेन्द्र सिंह जी, श्री भूपेंद्र सिंह जी, कुंवर श्री हरीश चंद्र सिंह जी सहित पांचों ठिकानों के सरदार सेवा में पलक-पांवड़े बिछाए अतिथियों के स्वागत में खड़े रहे।

इस अवसर पर रावल श्री किशन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ हेतु जोधपुर में विराजमान होने की जानकारी दी गई तथा सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही माजीसा शीतल कँवर जी की कुशलक्षेम भी पूछी गई।

सेल्फी लेने की होड़, अणुव्रत समिति ने दिया संदेश

समारोह में दूल्हे राजा कुंवर श्री हमीर सिंह सा के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। अणुव्रत समिति जसोल द्वारा व्यसन मुक्ति का संदेश देते हुए बैनर लगाया गया तथा विराजित महंत श्री निर्मलदास जी को अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

श्री मानवेन्द्र सिंह जी को भी अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं दूल्हे राजा कुंवर श्री हमीर सिंह जी सा को भी अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

पिरूखान जी मोयला एवं साबिर भाई बालोतरा ने सप्रेम भेंट देकर नवदंपति को मुबारकबाद दी। पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, पूर्व सभापति श्रीमती प्रभा सिंघवी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह सौहार्द, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर देर रात तक उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button